भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। नॉर्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी के द्वारा नवगछिया टी-10 क्रिकेट लीग (सॉफ्टबॉल क्रिकेट) ट्रायल का आयोजन राजेंद्र कॉलोनी मैदान नवगछिया में किया गया। ट्रायल का उद्घाटन नवगछिया क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर संयोजक घनश्याम प्रसाद, उपाध्यक्ष सरोज झा, अशोक सिंह, सचिव राजेश कुमार राजू, आयोजन अध्यक्ष डॉक्टर अनंत विक्रम आदि उपस्थित थे। अकादमी के डायरेक्टर सह कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि ट्रायल में क्रिकेट कौशल एवं शारीरिक फिटनेस का टेस्ट लिया गया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: खगड़िया जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा संपन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...