भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर। मायागंज अस्पताल के नर्सिंग क्वार्टर में रहने वाली नर्सें गंदगी, बदबू और मवेशियों के जमावड़े से परेशान हैं। नर्सों ने बताया कि 10 महीने पहले नगर आयुक्त और प्रमंडलीय आयुक्त को आवेदन देकर समस्या की जानकारी दी गई थी। नर्सों ने बताया कि क्वार्टर के सामने अवैध रूप से खटाल और झोपड़ियां बना दी गई हैं। वहां कुछ लोग शराब पीते हैं और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। नर्सों ने प्रशासन से अवैध खटाल हटाने, नियमित साफ-सफाई कराने और सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...