भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा की विभिन्न जगहों से धूमधाम से रथयात्रा निकाली गई। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर नया बाजार के सखीचंद घाट, सूजागंज बाजार, गिरिधारी साह हाट और चंपानगर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गयी। सबसे पहले भगवान जगन्नाथ का पूजन-अनुष्ठान शुरू हुआ। सखीचंद घाट रोड स्थित जगन्नाथ मंदिर में पंडित समीर मिश्रा और पंडित सौरभ मिश्र ने पूजन कराया। यहां से रथयात्रा नया बाजार से निकलकर कोतवाली चौक, स्टेशन चौक, सूजागंज, वेरायटी चौक, खलीफाबाग चौक, दीपनगर चौक और बूढ़ानाथ चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। आयोजन में कैलाश नाथ वाजपेई, हिमांशु कुमार, आनंद मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश ओझा, दिनेश सिंह, प्रमोद लाल, रंजीत मंडल आदि का योग...