Bhagalpur News: नम आंखों से मां काली की प्रतिमा को दी विदाई
भागलपुर, नवम्बर 11 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्री श्री 108 काली पूजा समिति के तत्वावधान में नगर परिषद सुल्तानगंज के वार्ड संख्या 20, मुहल्ला आदर्श नगर स्थित काली मंदिर में मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई थी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्ष और उल्लास के साथ मां काली की पारंपरिक पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मंगलवार को भक्तजनों ने नम आंखों से मां काली की प्रतिमा को विदाई दी। विसर्जन जुलूस आदर्श नगर के सभी सड़क मार्गों का भ्रमण करते हुए स्थानीय यक्ष पोखर पहुंचा, जहां प्रतिमा विसर्जित की गई। कार्यक्रम को संपन्न कराने में काली पूजा समिति के कुन्दन पाण्डेय, शशि कुमार चौधरी, मूलचंद, परमानन्द रजक, विनोद कुमार सिंह, शंकर प्रसाद दास, शिवशंकर साह, राजकुमार, चन्दन सिन्हा, संजय कुमार सिंह, नीरज शर्मा, आलोक शर्मा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.