भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  मां लक्खी देवी की पूजा-अर्चना के बाद सोमवार को नम आंखों से माता की विदाई दी गई। भक्तों ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से मां की पूजा की। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार माता को गल सेदी और मिठाई और जल अर्पित की गई। फिर माता की प्रतिमा को कंधे पर उठाकर शंखनाद, घड़ी और घंटियों की ध्वनि के बीच विसर्जन के लिए ले जाया गया। माता लक्खी देवी की विसर्जन यात्रा बंगाली टोला होते हुए बंगाल टोला घाट पहुंची। घाट पर विधि-विधान के साथ माता का विसर्जन संपन्न कराया गया।माता लक्खी देवी के विसर्जन शोभायात्रा की खासियत यह है कि इसमें किसी भी तरह का कोई तामझाम या भव्य शोभायात्रा नहीं निकाली जाती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुख-समृद्धि की कामना के साथ मां लक्खी की प्रतिमा का किया विस...