भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। मानसून के दौरान मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और संक्रामक बीमारियों की आशंका को देखते हुए अकबरनगर नगर पंचायत प्रशासन ने बड़ी पहल की है। नगर पंचायत योजना के तहत तीन नई फॉगिंग मशीनों की खरीद की गई है। इन मशीनों के माध्यम से नगर पंचायत के सभी 11 वार्डों में नियमित रूप से फॉगिंग कराई जाएगी। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तीन नई फॉगिंग मशीनों का क्रय किया गया है। जल्द ही सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से फॉगिंग अभियान शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: न नियमित फॉगिंग हो रही, न दवा का छिड़काव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...