भागलपुर, सितम्बर 28 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कागजी टोला में रविवार को परिधि संस्था ने गंगा मुक्ति आंदोलन और बिहार प्रदेश मत्स्यजीवी जल श्रमिक संघ के सहयोग से विश्व नदी दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र सहनी ने की, जबकि नवगछिया से पहुंचे युवाओं का स्वागत मनोज सहनी ने किया। इस अवसर पर संवाद और संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब 50 लोगों ने भाग लिया। इनमें अधिकांश युवा एवं युवतियां शामिल थीं। परिधि के निदेशक उदय ने कहा कि नदियां सभ्यता, संस्कृति और जीवन की जननी हैं। गंगा का अस्तित्व केवल एक नदी का नहीं, बल्कि इससे जुड़ी सभ्यता, पारिस्थितिकी और जीवन-व्यवस्था का भी सवाल है। उन्होंने कहा कि बड़ी नदियों का अस्तित्व छोटी नदियों पर निर्भर है, लेकिन करीब 80 प्रतिशत छोटी नदियां या तो मृत हो चुकी हैं या मरणासन्न...