भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता । नपं अकबरनगर में बुधवार को दो वार्डों में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन देकर समाधान की मांग की। नपं के वार्ड संख्या 11 स्थित कन्या मिडिल स्कूल श्रीरामपुर में कार्यपालक पदाधिकारी निशांत कुमार के नेतृत्व में, जबकि वार्ड संख्या एक में स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार के नेतृत्व में सहयोग शिविर लगाया गया। शिविर में नल-जल योजना, जर्जर सड़क, कीचड़, जलनिकासी और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...