भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर निगम दो नए अत्याधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 50 टीपीडी (टन प्रति दिन) क्षमता वाले दो अलग-अलग कक्षों के निर्माण का विस्तृत विस्तृत रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर लिया गया है। इस पूरी परियोजना पर लगभग नौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमानित प्रारूप तैयार किया गया है।निगम की योजना के अनुसार, पहला ट्रांसफर स्टेशन साहिबगंज स्थित भूतनाथ मंदिर मार्ग में नगर निगम की अपनी जमीन पर बनाया जाएगा। वहीं, शहर के दक्षिणी क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दूसरा कचरा ट्रांसफर स्टेशन बागबाड़ी परिसर में स्थापित किया जाएगा। ​इन नए ट्रांसफर स्टेशनों के बनने से शहर के विभिन्न हिस्सों से कचरा एकत्र करने और उसके त्वरित निस...