भागलपुर, नवम्बर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए एक माह पूर्व निकाले गए 18 करोड़ 23 लाख रुपये की 92 योजनाओं के टेंडरों में से करीब दो दर्जन टेंडर फिलहाल अधर में लटक गए हैं। शुरुआती दौर में ही तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से प्रक्रिया धीमी पड़ गई है, जिससे शहर के विकास कार्यों पर ब्रेक लगता दिख रहा है। योजना शाखा से मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआत में ही करीब 10 टेंडर एकल (सिंगल बिड) या कोई संवेदक (ठेकेदार) नहीं मिलने के कारण रद्द हो गए थे। इसके बाद, बचे हुए टेंडरों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया में कई संवेदकों के कागजातों में त्रुटियां पाई गईं और संबंधित टेंडरों के संवेदकों को उक्त त्रुटियों को दूर करने के लिए निर्देशित किया गया है। इन कमियों के आधार पर करीब डेढ़ दर्...