Bhagalpur News: नगर निगम की उदासीनता: अंतिम यात्रा भी हुई दुश्वार
भागलपुर, जुलाई 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के विकास और नागरिक सुविधाओं के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है। इस बार मुद्दा सीधे आम जनता की संवेदनाओं और आस्था से जुड़ा हुआ है। भागलपुर स्थित बरारी श्मशान घाट जाने वाले मुख्य मार्ग पर बियाडा मोड़ के पास पिछले कई दिनों से जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे अंतिम संस्कार में शामिल होने आने वाले लोगों और शवयात्राओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अंतिम यात्रा जैसी संवेदनशील घड़ी में भी परिजनों को सम्मानजनक रास्ता नसीब नहीं हो पा रहा है। नगर निगम प्रशासन की ओर से आज तक इस विकराल समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला जा सका है। श्मशान घाट मार्ग स्थित बियाडा मोड़ के पास सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। सड़क के बीचोबीच बड़े हिस्से में लंबे समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.