Bhagalpur News: नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर का निधन
भागलपुर, सितम्बर 28 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट कटिहार, निज संवाददाता। कटिहार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष बरमसिया निवासी लाल बहादुर यादव के निधन की खबर से समाजसेवियों में शोक की लहर फैल गई। पूर्व मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि 1985 से ही उनके सहयोगी थे। निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया। चेंबर अध्यक्ष विमल सिंह बेगानी, मेयर उषा देवी देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान, जगन्नाथपुरी मंदिर समिति के संरक्षक डीएनपी चौधरी, अध्यक्ष चंद्रिका यादव, सचिव अरविंद यादव, लक्ष्मी प्रसाद साह, समाजसेवी असीम भौमिक, देवानंद यादव, भीम यादव ,फैज आलम मुन्ना, विवेकानंद लाल आदि ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.