Bhagalpur News: नंदलालपुर उवि में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार, कहलगांव के तत्वावधान में मंगलवार को बासकोला इंटर स्तरीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, नंदलालपुर में नालसा की जागृति योजना के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम अवर न्यायाधीश सह अध्यक्ष अखिलेश कुमार और मुंसिफ सह सचिव विकास गौरव के निर्देशन में आयोजित हुआ। शिविर में पैनल अधिवक्ता अमित कुमार और पीएलवी मो. मुंतजिर आलम ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं को जागृति योजना के उद्देश्य एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.