भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कंझिया गांव (रामपुर खुर्द पंचायत) की रहने वाली गुड्डी देवी के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर कुल Rs.40 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। यह रकम Rs.10 हजार की चार किश्तों में निकाली गई थी। घटना के बाद पीड़िता ने मधुसूदनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए मेहनत-मजदूरी से कमाए रुपये बचाकर नाथनगर ग्रामीण बैंक में जमा किए थे। छह अक्टूबर 2025 तक उनके खाते में Rs.55,041 रुपये जमा थे। 18 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री की जीविका योजना से Rs.10 हजार रुपये उनके खाते में आए तो वह उस रकम को निकालने के लिए नाथनगर ब्रांच गईं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: साइबर हेल्पडेस्क की तत्परता से दो पीड़ितों के 66,596 रु...