भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रपिता महात्म गांधी और लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मध्य विद्यालय जगदीशपुर के बच्चों ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय जगदीशपुर से प्रभात फेरी शुरू कर प्रखंड कार्यालय तथा मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए विद्यालय में सम्पन्न किया। इस अवसर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने कहा कि हमें बापू और शास्त्री जी के विचारों, मूल्यों एवं आदर्शों को जानने समझने और उन्हें अपने व्यवहार में अपनाने की आवश्यकता है। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक राजकिशोर ठाकुर, आनंद कुमार सिंह, राजन झा, प्रणव कुमार पाण्डेय आदि मौजूद थे । यह भी पढ़ें- Kishanganj News: सत्य अहिंसा के महानायक को नमन, गूंजा बापू का संदेश यह भी पढ़ें- Muzaffarpur...