Bhagalpur News: धान फाउंडेशन ने चलाया पौधरोपण अभियान
भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: लखीसराय से वैदेही शरण की रिपोर्ट पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धान फाउंडेशन द्वारा सूर्यगढ़ा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में आहर-पईन समितियों के माध्यम से व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अरमा, अलीनगर, उरैन, मदनपुर एवं श्रीकिशुन पंचायतों में सामुदायिक सहभागिता के साथ पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत अरमा पंचायत के पाँच वायलगम (समूह), अलीनगर के दो, उरैन के पाँच, मदनपुर के चार तथा श्रीकिशुन पंचायत के पाँच वायलगम में पौधारोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा एवं उनके समुचित संरक्षण के लिए गेबियन (ट्री गार्ड) भी लगाए गए तथा स्थानीय समूहों के बीच वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्थानीय किसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.