Bhagalpur News: धनतेरस को लेकर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़
भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। धनतेरस को लेकर शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में पहुंचे लोगों ने बर्तनों की खरीदारी की। विभिन्न प्रकार के सोने व चांदी के आभूषण भी खरीदे। इसके अलावा फ्रिज, गोदरेज, वाशिंग मशीन आदि की भी खरीदारी की। सर्वाधिक भीड़ पीरपैंती, शेरमारी, प्यालापुर, बाराहाट एवं ईशीपुर में दिखी। यहां स्थाई दुकानों के अलावा दर्जनों अस्थायी दुकानों में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। दूरस्थ लोगों ने दिन में भी अपने पसंद का समान खरीदा। स्थानीय लोगों की भीड़ शाम में उमड़ी। वहीं, बाराहाट, शेरमारी एवं इससे बिल्कुल सटे झारखंड के पिरोजपुर में भी लोगों ने जमकर दोपहिया वाहनों की खरीदारी की। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: पेज 4 : धनतेरस लीड धनतेरस पर बाजार में हुई धनवर यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.