भागलपुर, नवम्बर 6 -- धनतेरस पर सजा अकबरनगर बाजार Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। धनतेरस को लेकर अकबरनगर बाजार सजकर तैयार हो गया है। पर्व को लेकर बाजार में दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है। बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े, घरेलू उपयोग की वस्तुओं सहित दीपावली से जुड़ी सजावटी सामग्री की दुकानें सज गई हैं। धनतेरस पर खरीदारी को शुभ मानने के कारण बाजार में सुबह से ही चहल-पहल बढ़ने लगी है।धनतेरस को लेकर बर्तन दुकानदारों ने पीतल, कांसा, स्टील सहित विभिन्न प्रकार के बर्तनों की नई रेंज मंगाई है। वहीं आभूषण दुकानों पर भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल और अन्य घरेलू उपकरण उपलब्ध हैं। इसके अलावा दीपावली की सजावट के लिए झालर, रंग-बि...