Bhagalpur News: दो वाहनों में आमने-सामने टक्कर, हताहत नहीं
भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर बाईपास फोरलेन के पास मंगलवार को दो चारपहिया वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे। दोनों वाहन मालिकों ने आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया। अकबरनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.