Bhagalpur News: दो माह का वेतन मिलने के बाद काम पर लौटे सफाईकर्मी
भागलपुर, नवम्बर 8 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर नगर पंचायत के सफाईकर्मियों को दो माह का बकाया वेतन मिलने के बाद शनिवार को उनकी हड़ताल समाप्त हो गई। वेतन भुगतान होने के बाद सफाईकर्मी काम पर लौट आए और नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया। पिछले कई दिनों से सफाईकर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण नगर क्षेत्र में जगह-जगह कचरा जमा हो गया था। सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सफाईकर्मी दो माह का वेतन नहीं मिलने और बार-बार वेतन भुगतान में हो रही देरी से नाराज थे। यह भी पढ़ें- Ara News: खाते में राशि पहुंचने पर काम पर लौटे सफाई कर्मी उनका कहना था कि समय पर वेतन नहीं मिलने से परिवार चलाने में परेशानी होती है। इससे पहले भी वेतन भुगतान को लेकर कई बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.