भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ब्रजमोहन तांती के नेतृत्व में धावा दल ने पीरपैंती बाजार के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की और दो बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया। धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कहलगांव नीतीश शर्मा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नाथनगर आर्यन राज, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सन्हौला मो. गुलफराज अंसारी एवं पीरपैंती थाना के अवर निरीक्षक सुनील कुमार शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...