भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सुल्तानगंज थाना की पुलिस ने मीरहट्टी गांव निवासी सिकंदर कुमार दो देसी पिस्तौल और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी मिरहट्टी गांव में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने आरोपी को हथियार और कारतूस के साथ हिरासत में लिया है। यह भी पढ़ें- परिहार: कट्टा व कारतूस संग शातिर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...