भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव के विधायक शुभानंद मुकेश ने शनिवार को उच्च विद्यालय, भोलसर एवं उच्च विद्यालय, पक्कीसराय में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है तथा विद्यालय प्रबंधन और समाज की सहभागिता से शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है। उच्च विद्यालय पक्कीसराय में विनय कुमार सिंह को शिक्षाप्रेमी के रूप में मनोनीत किया गया। इसके अलावा विद्यालय प्रबंध समिति में 11 आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया। वहीं, उच्च विद्यालय भोलसर में विकास कुमार आजाद को शिक्षा प्रेमी नामित करते ह...