भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। खरीक पुलिस मुंगेर जिला के नया रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया रामनगर गांव गुरुवार को पहुंची। जहां से खरीक थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत हुई एक नाबालिग युवती के मामले के मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार के घर में कोर्ट के आदेशानुसार उक्त केस के आईओ सौरभ कुमार सिंह ने इश्तेहार चिपकाया। वहीं, केस के आईओ नागेश्वर सिंह के नेतृत्व में नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी गांव निवासी मो. सद्दाम के घर भी इश्तेहार चिपकाया गया। सद्दाम लूटपाट मामले का आरोपी है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि अगर दोनों आरोपी शीघ्र ही सरेंडर नहीं करेगा तो पुनः कोर्ट से आदेश प्राप्त कर दोनों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की भी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...