भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर बाजार के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बुधवार को एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का मामला सामने आया। दोपहर तक सेंटर बंद रहने के कारण इलाज, जांच और दूसरी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आए मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। सेंटर बंद होने से कई महिलाओं, बुजुर्गों और दूसरे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों राकेश, गोलू, अभिषेक और नीरज ने आरोप लगाया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। सेंटर अक्सर तय समय पर नहीं खुलता और जल्दी बंद हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए ये सेंटर चलाती है, लेकिन अकबरनगर के लोगों को इसका लगातार फायदा नहीं मिल रहा है।

स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति अकबरनगर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में एक स...