भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद को पत्र लिखकर अबंदोबस्त सैरातों से विभागीय वसूली दैनिक पारिश्रमिक के आधार पर कराने को कहा है। उन्होंने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल 21 सैरात अबंदोबस्त हैं। सैरातों की बंदोबस्ती के लिए निर्धारित सुरक्षित जमा राशि के अनुपात में चौकीदारों द्वारा सामुनापातिक रूप से राजस्व संग्रह नहीं हो रहा है। चौकीदारों की कमी के कारण राजस्व संग्रह प्रभावित है। इससे वार्षिक लक्ष्य प्राप्त नहीं हो सकेगी। इसलिए इन सैरातों के विभागीय वसूली के लिए दैनिक पारिश्रमिक के आधार पर स्थानीय व्यक्ति का चयन किया जाय।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...