Bhagalpur News: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर। विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक पर एक देसी पिस्टल, एक कारतूस और दो मैगजीन के साथ विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज निवासी प्रेमराज उर्फ मुकुंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी मामले में एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। दरअसल, पुलिस की टीम को साहेबगंज में अवैध रूप से मजमा लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने इसी कार्रवाई के क्रम में आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : जानकीपुर गांव से अवैध देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.