भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। बाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के झोझी मुसहरी में छापेमारी कर 13.25 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक तस्कर धर्मवीर मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इधर, सुल्तानगंज थाना द्वारा लड़की अपहरण मामले में एक युवक प्रिंस कुमार, कटहरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...