भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भागलपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन के बैनर तले 2 अगस्त रविवार को देवी बाबू धर्मशाला में हरियाली तीज उत्सव सह मेला आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी महिला समिति की अध्यक्ष प्रभा कोटरीवाला ने दी। उन्होंने बताया कि मेले का उद्देश्य महिलाओं द्वारा संचालित लघु उद्योगों को मंच और पहचान दिलाना है। मेले में महिलाओं के लिए मेहंदी, फ्री लकी ड्रॉ और हरियाली तीज सिंधारा का आयोजन होगा। आयोजन को सफल बनाने में मंत्री रशिम केडिया, वर्षा सिंघानिया, पिंकी केजरीवाल, ज्योति खेतान, अलका चौधरी, अनुराधा मावंडिया, सुनीता सर्राफ, मीडिया प्रभारी रोहित बाजोरिया आदि जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...