भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अमित चौधरी की रिपोर्ट : भागलपुर। औचक निरीक्षण में एसएसपी प्रमोद कुमार बुधवार की देर रात निकले। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक प्रक्षेत्र, बाईपास, बबरगंज, मोजाहिदपुर, कोतवाली, तातारपुर एवं जोगसर थाना सहित विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए रात्रि गश्ती, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ड्यूटी, लंबित कांडों की स्थिति, अभिलेखों के संधारण तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने, रात्रि गश्ती को प्रभावी करने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Simdega News: रात्रि गश्...