Bhagalpur News: दुर्गा पूजा से पहले भरेंगे शहर के गड्ढे, सोमवार से शुरू होगा निगम का मरम्मत कार्य
भागलपुर, अक्टूबर 5 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर शहर की सड़कों को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। रविवार को निगम की टीम ने विभिन्न इलाकों का सघन निरीक्षण कर बदहाल सड़कों और गड्ढों का जायजा लिया।योजना शाखा प्रभारी रेहान अहमद और आदित्य जायसवाल के नेतृत्व में पहले चरण में करीब 21 प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। इस अभियान के दौरान विशेष रूप से पूजा पंडालों तक पहुंचने वाले संपर्क पथों और प्रतिमा विसर्जन मार्गों पर बने गड्ढों को चिह्नित किया गया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर सोमवार से इन सभी चिह्नित स्थलों पर गड्ढे भरने और सड़क मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: झरिया में जलजमाव के स्थायी समाधान की पहल तेज यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.