भागलपुर, जुलाई 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय से शिष्टाचार मुलाकात की। महासमिति के कार्यकारी अध्यक्ष सह अधिवक्ता कन्हैया लाल ने डीएम को स्मारपत्र सौंपते हुए बड़ी खंजरपुर स्थित अस्पताल के समीप प्रतिमा विसर्जन मार्ग पर लगे बिजली के पोल को हटाने का अनुरोध किया, ताकि प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। महासमिति ने पिछले आठ माह से बंद पड़े बरारी स्थित विद्युत शवदाह गृह को जल्द चालू कराने तथा लाजपत पार्क के सौंदर्यीकरण और उसके व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने की भी मांग की। कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त से संपर्क कर बताया कि पुराने विद्युत शवदाह गृह की मरम्मत के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी...