भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम स्थित मेयर कार्यालय वेश्म में गुरुवार देर शाम मेयर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान डिप्टी मेयर, सभी उप नगर आयुक्त, सफाई जोनल प्रभारी, स्वच्छता पदाधिकारी और पार्षदों की मौजूदगी में शहर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए चर्चा हुई।बैठक में निर्णय लिया गया कि पूजा के दौरान शहर के तीनों जोन में सुबह और शाम, सफाई और कचरा उठाव का कार्य अनिवार्य रूप से किया जाएगा। पूजा पंडालों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की जाएगी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: दुर्गा पूजा पंडालों में रहेंगे सफाई कर्मी तैनात, ...