भागलपुर, जुलाई 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड 23 स्थित दुर्गाबाड़ी में नाला निर्माण कार्य शुरू न करने पर नगर निगम संवेदक के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने जा रहा है। योजना शाखा प्रभारी रेहान अहमद के अनुसार, संवेदक को पूर्व में नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर काम शुरू करने का निर्देश दिया गया था। बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। अब निगम प्रशासन संवेदक को दोबारा नोटिस जारी करने की तैयारी में है। योजना शाखा के अनुसार यदि इसके बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ, तो निविदा रद्द करने के साथ ही संवेदक को डिबार (ब्लैकलिस्ट) कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि स्थानीय विवाद और दीवार निर्माण के कारण पूर्व में भी काम में बाधा आई थी, जिसे निगम ने सुलझा लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...