Bhagalpur News: दुग्ध उत्पादकों को सही माप, समय पर भुगतान कराना विमुल की प्राथमिकता
भागलपुर, अक्टूबर 31 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (विमुल), भागलपुर द्वारा जेआईसीए योजनान्तर्गत गुरुवार को बरारी स्थित एक होटल के सभागार में किसान प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के अध्यक्ष अशोक यादव, प्रबंध निदेशक डॉ. जितेन्द्र कुमार, निदेशक मंडल की सदस्य सीता देवी एवं संघ के पदाधिकारियों ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अशोक यादव ने दुग्ध उत्पादक महिलाओं एवं पशुपालकों को सहकारी समिति की कार्यप्रणाली, वैज्ञानिक पशु प्रबंधन, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन, पशुओं में नस्ल सुधार तथा उन्नत पशुपालन तकनीकों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।एमडी ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों को सही माप, सही जांच एवं समय पर भुगतान उपलब्ध कराना संघ की सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.