Bhagalpur News: दीपावली पर शिक्षकों को वेतन भुगतान की मांग
भागलपुर, अक्टूबर 31 -- Bhagalpur News: भागलपुर। प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद से मिलकर दीपावली पर वेतन भुगतान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शेखर गुप्ता ने कहा कि जिले के नियमित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक व विद्यालय अध्यापकों का सितंबर व अक्टूबर का वेतन भुगतान लंबित है। दशहरा के बाद दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर इससे शिक्षकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल को शिक्षकों के डाटा सत्यापन का कार्य पूर्ण हो जाने और वेतन भुगतान का आश्वासन दिया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिला सचिव अनोज रजक, धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नियोजित से विशिष्ट, विद्यालय अध्यापक बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.