भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में संचालित दीदी की रसोई में भोजन की कीमत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यहां भोजन करने पहुंचे लोगों ने थाली की निर्धारित कीमत की रसीद कटाने के बाद भी 20 रुपये अतिरिक्त मांगने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि इससे अस्पताल आने वाले गरीब मरीजों और उनके परिजनों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मामले की शिकायत जीविका डीपीएम अनिता कुमारी और सदर अस्पताल प्रबंधन से की गई है।

समस्या का विवरण स्थानीय संजीव कुमार, विजय कुमार, संजय कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि शुक्रवार को वे सदर अस्पताल की दीदी की रसोई में भोजन करने पहुंचे थे। वहां दो थाली के लिए 80 रुपये की रसीद काटी गई। इसके बाद भी उन्हें करीब दो घंटे तक बैठाकर रखा गया। उनका आरोप है कि टेबल पर इस्तेमाल की गई गंदी थालिया...