भागलपुर, सितम्बर 9 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी एवं ट्रायसम भवन में मंगलवार को तीन से 18 वर्ष तक के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए सर्टिफिकेशन, यूडीआईडी कार्ड और सहायक उपकरण उपलब्ध कराने को लेकर मूल्यांकन शिविर लगाया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के अलावा सरकारी और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चे अपने शिक्षकों व स्वजनों के साथ पहुंचे। प्रखंड समावेशी साधनसेवी संतोष कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 45 बच्चों का पंजीयन किया गया। यह भी पढ़ें- यूडीआईडी कार्ड के लिए दिव्यांग बच्चों का हुआ चयन यह भी पढ़ें- Siwan News प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता जांच 8 सितंबर को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...