Bhagalpur News: दिल्ली से लापता लड़का मोहनपुर में मिला
भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। एकचारी दियारा के थानाध्यक्ष विनय कांत को मोहनपुर के एक युवक राजेश कुमार ने सूचना दी कि उसे पटना स्टेशन पर एक लड़का मिला था, जो भटक रहा था। वह लड़के को अपने घर ले आया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के कहने पर राजेश उस लड़के को थाने ले आया। जब उक्त लड़के से पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम इशांत शंकर, उम्र 12 वर्ष और घर गाजियाबाद (लोनी बेहटा, हाजीपुर) बताया, लेकिन वह अपना फोन नंबर नहीं बता सका। उसी पते के आधार पर संबंधित थाने से संपर्क किया गया, तो पता चला कि वह लड़का पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र से 31 अक्टूबर को गायब हुआ था। इसके लिए लड़के के पिता अनिकेत शंकर ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.