भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। सुबह से शाम तक आसमान में घने बादल छाये रहे। सुबह और दोपहर ढाई बजे के आसपास हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। दोपहर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा। वहीं सुबह के समय न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 88 प्रतिशत रहा। 6.8 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही। बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा से मिली जानकारी के अनुसार सबौर समेत आसपास के इलाके में 18.4 मिलीमीटर बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23-26 जुलाई के दौरान, आसमान में घने बादल छाये रहेंगे। यह भी पढ़ें- Katihar News: पांच दिन तक बरसेंगे बादल, शहर में जलजमाव की चुनौती जिले में एक-दो स्थानो...