भागलपुर, नवम्बर 17 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। झंडापुर थाना क्षेत्र के हरियो गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दस लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान हरियो गांव निवासी नकूल मुनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हरियों सड़क किनारे से गिरफ्तार किया। झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...