भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। त्योहारों का मौसम शुरू होते ही शहरों में गाड़ियों का ब्रेक लग गया है। बाजार में उमड़ती भारी भीड़ और शादियों के सीजन के चलते शहर के मुख्य मार्गों पर जाम एक गंभीर समस्या बन गयी है। आलम यह है कि शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन दर्जनों स्थानों पर लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। हालात यह है कि कुछ ही मिनटों की दूरी तय करने में वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को आधे से एक घंटे का समय लग रहा है। भीड़ के अनुपात में पुलिस बल नदारद यह भी पढ़ें- Firozabad News: यातायात के नियम दरकिनार, जाम से जूझते राहगीरत्योहारों में बढ़ी जाम की समस्या त्योहारों के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। प्रमुख बाजारों, चौक...