Bhagalpur News: त्योहारों पर विशेष सफाई अभियान, दो पालियों में होगी सफाई: नगर आयुक्त
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। आगामी पर्व-त्योहारों के अवसर पर शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक के निर्देशों के आलोक में नगर आयुक्त ने शहर के प्रमुख मार्गों पर दो पालियों में विशेष सफाई और कचरा उठाव अभियान चलाने का आदेश जारी किया है।सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पहली पाली सुबह 6 बजे से 11 बजे तक तथा दूसरी पाली रात्रि 8 बजे से 1 बजे तक संचालित की जाएगी। इस दौरान जीरोमाइल, कचहरी चौक, तिलकामांझी, आदमपुर, सैंडिस कम्पाउंड, झऊआकोठी, खलीफाबाग और स्टेशन रोड जैसे मुख्य रूटों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विशेष सफाई अभियान के लिए 50 अतिरिक्त मजदूर, 8 ट्रैक्टर, 2 हॉपर टिपर और 1 लोडर बैकहो की व्यवस्था की गई है। साथ ही चूना और ब्लीचिंग पाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.