भागलपुर, नवम्बर 27 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार दास के तेतरी जीरोमाइल के पास स्थित उनके पैतृक आवास पहुंची और तलाशी ली। हालांकि, यहां जांच के दौरान फिलहाल कोई ऐसा दस्तावेज या साक्ष्य नहीं मिला, जिसे जब्त किया जा सके। अन्य ठिकानों पर निगरानी टीम की कार्रवाई जारी है। 2013 से 2026 तक के कार्यकाल की संपत्ति खंगाली जा रही

आय और संपत्ति की जांच निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अजीत कुमार दास, पिता दिया लाल दास, वर्ष 2024 में ग्रामीण कार्य विभाग के भागलपुर डिवीजन में कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित थे। वर्तमान में उनकी तैनाती सासाराम में बताई जा रही है। निगरानी विभाग वर्ष 2013 से 2026 तक के उनक...