Bhagalpur News: तेतरिया गोविंदपुर में निकाली गई कलश शोभायात्रा
भागलपुर, नवम्बर 19 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। प्रखंड के तेतरिया गोविंदपुर में बुधवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। वहां के पूर्व मुखिया श्रीनिवास सिंह ने कहा कि भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से सैदापोखर गया और वहां से जल भरकर फिर यज्ञ स्थल तक आया। इस शोभायात्रा में 501 महिलाओं ने भाग लिया। बैंड-बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा में कथावाचक मणि प्रकाश महाराज के अलावा आयोजन समिति की अध्यक्ष अभिप्रिया सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.