Bhagalpur News: तेज धूप और उमस से परेशान रहे लोग
भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में शनिवार को दिनभर आसमान में कभी बादल छाए तो कभी तेज धूप निकली। धूप छांव के इस खेल के बावजूद शहर के लोग झमाझम बारिश को तरसते रहे। खासकर किसानों को धान की रोपनी के लिए बारिश का बेसब्री से इंतजार है। सबौर इलाके में 0.4 मिलीमीटर हल्की बारिश हुई। अधिकांश समय तेज धूप के कारण मौसम उमस भरा हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी की मात्रा 88 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18-22 जुलाई के दौरान, भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- भागलपुर : आसमान में छाए रहे बादल, बढ़ी उमस अधिकतम तापमान 33-34 और न्यूनत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.