Bhagalpur News: तुलसीदास जयंती पखवाड़े का हुआ शुभारंभ
भागलपुर, अगस्त 20 -- Bhagalpur News: भागलपुर। साहित्य सफर संस्था की ओर से नयाबाजार स्थित चित्रकला सदन में बुधवार को श्रीरामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की 528वीं जयंती पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। उपस्थित साहित्यकारों और कवियों ने तुलसीदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साहित्यकार संतोष ठाकुर अनमोल ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास भारतीय संत परंपरा की मुख्यधारा में स्थापित महान संत-कवि हैं। जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि श्रीरामचरितमानस ने समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर रंजन कुमार राय, इंद्रजीत सहाय, अजय शंकर, गोपाल महतो, महेंद्र आर्य, राजीव रंजन, प्रेम कुमार प्रिय आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.