भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के इंटरस्तरीय लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय मलिकपुर में तीन दिवसीय हॉर्टिकल्चर, फ्लोरीकल्चर प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हो गया। समापन सत्र का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि रंजीत पासवान, प्रधानाध्यापक अनुज पासवान, अनुरंजित कुमार, साजिद, मो. अयाज आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के संरक्षक पर्यावरण से जुड़े मो. अयाज ने बताया कि बागवानी के इस प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है, जिसमें प्रथम बैच में कुल 27 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...