भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रविवार को अंतिम सोमवारी को लेकर विक्रमशिला सेतु पर गाड़ियों का दबाव अन्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रहा। रविवार की दोपहर 1.30 बजे शाम 5 बजे तक खगड़िया के रहने वाले लोक गायक सुनील छैला बिहारी अपनी टीम के साथ जाम में फंसे रहे। जाम से निकलने के लिए उन्हें तीन बार सोशल मीडिया पर लाइव आकर जाम से निकालने की गुहार लगानी पड़ी। इसके बाद वे जाम से निकल सके। बातचीत के दौरान छैला बिहारी ने बताया की रविवार को उन्हें बासुकीनाथ में एक कार्यक्रम में जाना था। लेकिन जाम के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 15 दिन नहीं 75 दिन बाद खुले बेली ब्रिज : बिपिन उन्हें कहा कि सिर्फ वीआईपी गाड़ियों को निकालने के फेर में विक्रमशिला सेतु पर प्रतिदिन भीषण जाम लग रह...