भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। तिलकामांझी और जोगसर थाना क्षेत्र में छिनतई की घटनाएं हुई हैं। दोनों ही घटना में पीड़ित ने संबंधित थाने में केस दर्ज कराया है। जोगसर थाना क्षेत्र में हुई घटना में आरोपी को गिरफ्तार कर छीना गया मोबाइल बरामद किया गया है। तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कराने वाले भीखनपुर हटिया रोड के रहने वाले मो. अमीनुल हसन ने पुलिस को बताया है कि 10 जुलाई की अल सुबह पौने चार बजे रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद रिक्शा से वह घर जा रहे थे। तभी मुंदीचक मोड़ चंपारण मीट हाउस के पास बाइक पर सवार दो लड़के पीछे से आए और उनके हाथ से बैग छीनकर भाग गए। उनके बैग में लैपटॉप, दो मोबाइल था। उसी समय रिक्शे से ही पीड़ित थाना पहुंचे और केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया है कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी की उम्...